जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड स्थित शर्मा फर्नीचर के पास युवक से मोबाइल छिनतई के मामले में उलीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, मामले में एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से छिनतई किया गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्त आरोपी में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 केजीएन कॉलोनी का रहने वाला आसिफ अंसारी उर्फ सिफ्फु (21) को गिरफ्तार किया है. फिलहाल एक को जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.




