रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 मैच को लेकर तैयारियां लगभग पूरी होने वाली हैं. मैच के साथ टिकट बिक्री, दर्शकों की सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है. कल से टिकटों की बिक्री शुरू होगी, आन लाइन भी टिकट की खरीदारी कर सकते है. लेकिन सामान्य रुप से टिकट की बिक्री 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगी.मैच के दिन ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसके लिए डीसी ने सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए है. ताकि मैच का सफल का आयोजन किया जा सके. जेएससीए पदाधिकारियों के साथ डीसी ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए है. खेलप्रेमियों से आग्रह किया गया है कि समय पर गेट पर आकर प्रवेश के लिए कतार में लग जाए. बेवजह भीड़ भाड़ नही करने का आग्रह किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि भारत व वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इसकी तैयारियां चल रही है. 6 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि रांची में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें 7 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएगी. इसके इंदौर, हैदराबाद व बेंगलुरु में मैच खेला जाएगा. जेएससीए प्रबंधन के अनुसार, 5-6 अक्टूबर को टिकट काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे. इसके लिए स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास कुल छह काउंटर बनाये गये हैं. इनमें चार काउंटर आम दर्शकों के लिए होंगे, जबकि दो काउंटर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित किये गये हैं. एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट ही दिये जायेंग. दर्शकों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टिकट काउंटर के आसपास लोहे और बांस की बैरिकेडिंग की गयी है. इस बार सबसे सस्ता टिकट हिल एरिया का है, जिसकी कीमत 1,600 रुपये रखी गयी है. वहीं, सबसे महंगा टिकट प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर का है, जिसकी कीमत 18,000 रुपये है. जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मैदान को मैच के लिए अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है. मैच के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.




