जमशेदपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत( पीएम मोदी के जन्मदिन के पखवाड़े के अंतर्गत) रविवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा साकची में आंगनबाड़ी की सेविका और सहिया को सम्मानित किया गया. उन्हें शॉल ओढ़ा कर एवं उन्हें छोटा सा गिफ्ट देकर उनका हौसला अफजाइ किया. ताजदार आलम ने कहा कि जिस तरह से सेविका और सहिया अपनी सेवा आंगनवाड़ी में दे रही हैं और हमारे बच्चों का भविष्य के बारे में सोचती हैं उनके इस कार्य को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं. सभागार में छोटे-छोटे बच्चे जो की आंगनवाड़ी में पढ़ते हैं लगभग 40 की संख्या में थे और उनकी माताएं भी वहां उपस्थित थी. (नीचे भी पढ़े)

छोटे बच्चों को चॉकलेट और केक वितरण किया गया.आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम,प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के रॉकी सिंह, भाजपा नेता जोगिंदर सिंह, सरायकेला जिला से अब्दुल जबार खान, साकची मंडल की लकी कौर, महिला मोर्चा साकची मंडल की ममता दास, भाजपा नेत्री अनीता कौर और बस्ती की कई सारी महिलाएं उपस्थित थी. जिन महिलाओं को सम्मानित किया है इसमें सरिता कुमारी,पूजा कुमारी, अन्नू प्रिया मंजू कुमारी शामिल है.कार्यक्रम का संचालन रॉकी सिंह ने किया और जबकि धन्यवाद ज्ञापन लकी कौर ने किया.




