• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting of highway task force : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की हाईवे टास्क फोर्स की बैठक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान, सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, दुर्घटनाओं की स्थिति में त्वरित सहायता तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर मुकेश मछुआ, डीटीओ महेश्वरी प्र. यादव, डीएसपी ट्रैफिक, नगर निकायों के पदाधिकारी, एनएचएआई के प्रतिनिधि, पथ निर्माण विभाग के अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी रूप से जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई तथा वाहन स्वामियों पर लगाए जा रहे दण्ड से संबंधित सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अन्य वाहन चालक भी इससे अवगत हों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने से बचें. उन्होंने नियमित रूप से अभियान चलाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया. एनएचएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में धालभूमगढ़, घाटशिला एवं कोकपाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कुल 71 अतिक्रमित स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने पारडीह, डिमना चौक, डांगा एवं बालिगुमा क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश एसडीएम धालभूम को दिया. उपायुक्त ने एनएचएआई प्रतिनिधि को राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि की सीमा स्पष्ट रूप से मार्किंग कराने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को यह जानकारी रहे कि हाईवे की भूमि कहां तक है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व संबंधित क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए तथा स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाए. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की स्थिति में कार्रवाई में होने वाले व्यय की राशि संबंधित अतिक्रमणकर्ता से वसूल की जाएगी. उन्होंने अतिक्रमण मुक्त कराए गए स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित गश्ती एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. साथ ही हाईवे पर धूल की समस्या को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि तीन टाइम पानी का छिड़काव कराएं. सड़क सुरक्षा की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पूर्व में चिन्हित सात स्थानों पर स्पीड गन कैमरा लगाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित गति सीमा एवं नो-पार्किंग से संबंधित स्पष्ट एवं पर्याप्त साइनेज लगाने को कहा, ताकि वाहन चालकों को नियमों की जानकारी रहे और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके. बैठक में एनएचएआई के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि मौजा चोईरा में कोकपाड़ा के समीप वे-साइड एमेनिटीज का निर्माण किया गया है. इसके अतिरिक्त भविष्य में तीन अन्य स्थानों पर वे-साइड एमेनिटीज के निर्माण का प्रस्ताव है। उपायुक्त ने सड़क यात्रियों की सुविधा के लिए इन सुविधाओं के प्रभावी उपयोग एवं प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही एनएचएआई की टीम एवं एंबुलेंस अविलंब घटनास्थल पर पहुंचे, ताकि घायल व्यक्तियों को बिना विलंब चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. एनएचएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर औसतन 32 किलोमीटर की दूरी पर एंबुलेंस की तैनाती रहती है. उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित निगरानी, अतिक्रमण की रोकथाम, अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई एवं दुर्घटना की स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Supreme Court new justice oath : सुप्रीम कोर्ट के तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, झारखंड के रहने वाले न्यायमूर्ति अपरेश सिंह समेत अन्य शामिल
खबर

Supreme Court new justice oath : सुप्रीम कोर्ट के तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, झारखंड के रहने वाले न्यायमूर्ति अपरेश सिंह समेत अन्य शामिल

October 6, 2026
Jamshedpur tata motors welcome ceremony : टाटा मोटर्स के फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत, दोनों ने सुरक्षा मानकों के साथ उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का किया आह्वान

jamshedpur rural- लघु सिंचाई विभाग की टीम ने बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिट्टी कटाव का किया निरीक्षण, उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया
खबर

jamshedpur rural- लघु सिंचाई विभाग की टीम ने बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिट्टी कटाव का किया निरीक्षण, उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया

October 6, 2026
Next Post
jamshedpur citizen forum : विकसित भारत के निर्माण में पूर्वी भारत की भूमिका पर जमशेदपुर सिटीजन फोरम में सार्थक संवाद, कई दिग्गजों ने रखी अपनी बातें

jamshedpur citizen forum : विकसित भारत के निर्माण में पूर्वी भारत की भूमिका पर जमशेदपुर सिटीजन फोरम में सार्थक संवाद, कई दिग्गजों ने रखी अपनी बातें

adityapur police action-आदित्यपुर पुलिस का अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, कदीम खान के ठिकानों पर छापेमारी, आर्थिक नेटवर्क की जांच शुरू,पत्नी डॉली परवीन की संपत्ति भी रडार पर, किराए के पैसे से तस्करी में मदद का शक

saraikela tribute to commarade : कामरेड जनवादी स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जुटे आम व खास, दी श्रद्धांजलि, देखिए video

saraikela tribute to commarade : कामरेड जनवादी स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जुटे आम व खास, दी श्रद्धांजलि, देखिए video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Supreme Court new justice oath : सुप्रीम कोर्ट के तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, झारखंड के रहने वाले न्यायमूर्ति अपरेश सिंह समेत अन्य शामिल

Jamshedpur tata motors welcome ceremony : टाटा मोटर्स के फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत, दोनों ने सुरक्षा मानकों के साथ उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का किया आह्वान

jamshedpur rural- लघु सिंचाई विभाग की टीम ने बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिट्टी कटाव का किया निरीक्षण, उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया

Mtmh bonus agreement : एमटीएमएच के कर्मचारियों का हुआ बोनस, जानें कितने मिलेगी राशि, कितना पर हुआ समझौता

Adityapur youth run over by train identified : आदित्यपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर मृत युवक की हुई पहचान, रेल पटरी के पास कचरा फेंकते ट्रेन की चपेट में आया सालडीह का सुरेंद्र दास

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Supreme Court new justice oath : सुप्रीम कोर्ट के तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, झारखंड के रहने वाले न्यायमूर्ति अपरेश सिंह समेत अन्य शामिल

Jamshedpur tata motors welcome ceremony : टाटा मोटर्स के फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत, दोनों ने सुरक्षा मानकों के साथ उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का किया आह्वान

jamshedpur rural- लघु सिंचाई विभाग की टीम ने बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिट्टी कटाव का किया निरीक्षण, उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया

Mtmh bonus agreement : एमटीएमएच के कर्मचारियों का हुआ बोनस, जानें कितने मिलेगी राशि, कितना पर हुआ समझौता

Adityapur youth run over by train identified : आदित्यपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर मृत युवक की हुई पहचान, रेल पटरी के पास कचरा फेंकते ट्रेन की चपेट में आया सालडीह का सुरेंद्र दास

Jamshedpur bjp parsudih : जनसमस्याओं को लेकर भाजपा परसुडीह मंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा के पहले सड़क दुरुस्त करने के लिए बढ़ाया दबाव

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News