जमशेदपुर : झारखंड की राजधानी रांची में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जुगसलाई विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने को विस्तार से चर्चा की साथ ही जुगसलाई विधानसभा में 10 उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग की. साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभिन्न प्रस्ताव रखे. बोड़ाम के लावजोड़ा स्थित पीएचसी अपग्रेड करना और पार्क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा मजबूत बनाने की बात भी रखी. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और आम लोगों को मिल रही सुविधाओं को लेकर मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी की सराहना भी की. विधायक को मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने उनकी मांगों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया.







