घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के समीप हाटचाली में मंगलवार की अहले सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान हाटचाली निवासी लखींद्र बेहरा (35) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम डॉ रामचंद्र सोरेन ने किया. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, लखींद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.




