जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का जन्मदिन सेवा, सम्मान और संवेदना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्ग माताओं एवं पुरुषों के साथ-साथ कुष्ठ प्रभावित परिवारों के बच्चों के बीच नाश्ता, पानी एवं राशन किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान आदित्य साहू ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान बुजुर्गों ने आदित्य साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की. भावुक माहौल में बुजुर्गों का आशीर्वाद पाकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र अंत्योदय और सेवा है. (नीचे भी पढ़े)
पार्टी के नेताओं के जन्मदिन एवं विशेष अवसरों को जरूरतमंदों, बुजुर्गों और समाज के वंचित वर्गों के बीच सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना इसी भावना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची सेवा है. आदित्य साहू ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सेवा उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम, मनजीत सिंह गिल, जोगिंदर सिंह जोगी, रविंद्र सिंह रिंकू, बलवीर सिंह बबलू, रॉकी सिंह, दाऊद भाई, मुन्ना भाई सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसके अलावा गीता थिएटर के बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और अपनी उपस्थिति से आयोजन को विशेष बनाया.




