• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
सोमवार, नवम्बर 23, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत संकल्प सभा, विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा, यात्रा में दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

अक्टूबर 7, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, राजनीति
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत संकल्प सभा, विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा, यात्रा में दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX


जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को जमशेदपुर में सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश गूंजा. भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया. सभा के बाद बोधि मंदिर मैदान से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. बोधि मंदिर मैदान में दोनों नेताओं के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया. (नीचे भी पढ़े)

jamshedpur bjp : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई. इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया. यात्रा बोधि मंदिर मैदान से निकलकर स्ट्रेट माइल रोड गोलचक्कर तक पहुंची और पुनः बोधि मंदिर मैदान लौटकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने हाथों में मशाल थामकर सेवा, समर्पण और विकसित भारत का संदेश दिया. वहीं कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती तख्तियां लेकर और विभिन्न नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए. पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ. कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्षों में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण और जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में एक स्वर्णिम काल देखा है. (नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद और

jamshedpur bjp : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित - फोटो 2

आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है. पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाते हुए इसे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया जाए और वर्ष 2047 तक भारत को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाया जाए. उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ केवल सरकार का संकल्प नहीं है. यह देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प बन चुका है. देश सेवा ही राष्ट्र सेवा है इसलिए हम सभी का दायित्व है कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता और योगदान सुनिश्चित करें. हमारी सामूहिक संकल्प शक्ति, निरंतर परिश्रम और जनभागीदारी के बल पर ही वर्ष 2047 तक एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है. वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा को राजनीति का आधार बनाते हुए राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर और अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज देश के करोड़ों नागरिकों के संकल्प का रूप ले चुका है. विकसित भारत का संकल्प देशवासियों के सामूहिक प्रयास और सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्र निर्माण का संकल्प है. (नीचे भी पढ़े)

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के साथ-साथ आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में तेज गति से हो रहा विकास आज नए भारत की मजबूत नींव रख रहा है. आज आवश्यकता है कि हम सभी प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें. देशहित में हो रहे विकास कार्यों को और गति देने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए हम सभी आज अपना संकल्प दोहराते हैं. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्षों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सेवा को साधना मानकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, मीरा मुंडा, बाबूलाल सोरेन, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, अमरप्रीत सिंह काले, कुसुम पूर्ति, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल मोदी, संजीव कुमार, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पोरेश मुखी, सागर राय, सुशीला शर्मा, अजय श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, हरिकिशोर तिवारी, पंचम जंघेल, नित्यानंद सिन्हा, अशोक चौहान, गंगा साहू, ओमप्रकाश, महावीर सिंह, पप्पू सिंह, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज सिंह समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही.

संबंधित खबरें

  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद और7 अक्टूबर 2026
  • टाटा मोटर्स यूनियन ने दी सेवानिवृत कर्मचारियों को विदायी, भावुक हुए कर्मचारी7 अक्टूबर 2026
  • झारखंड के मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के निधन पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जताया7 अक्टूबर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारभाजपामंदिरमुख्यमंत्री
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
खबर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

नवम्बर 23, 2026
सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video
खबर

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

नवम्बर 23, 2026
टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
खबर

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

नवम्बर 22, 2026
Next Post
बिष्टुपुर जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 16 फीसदी बोनस, हुआ समझौता

jamshedpur bonus : बिष्टुपुर जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 16 फीसदी बोनस, हुआ समझौता

बिष्टुपुर भाजपा मंडल की बैठक में मंथन, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर हुई गंभीर चर्चा

jamshedpur bjp bistupur : बिष्टुपुर भाजपा मंडल की बैठक में मंथन, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर हुई गंभीर चर्चा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सेवा बना आदित्य साहू के जन्मदिन का उपहार

jamshedpur bjp : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सेवा बना आदित्य साहू के जन्मदिन का उपहार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 22, 2026

मेष राशिआज की चिंता छोड़कर आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपकी सबसे बड़ी पूंजी...

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग जमशेदपुर के...

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

​जमशेदपुर:झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं जनजातीय विरासत को रेखांकित करने तथा उसकी विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर...

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में आयोजित श्री रामार्चा पूजा महाप्रसाद वितरण के साथ...

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का हिन्द क्लब के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया...

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने वैश्विक खेल आयोजन के केंद्र के रूप में कोलकाता की पहचान को...

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की...

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) में किशोरियों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण तथा लैंगिक हिंसा की रोकथाम को...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News