बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की केवला मुर्गीपाड़ा बस्ती के गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर सामने आई है. बस्ती में झोपड़ियां तोड़े जाने की आशंका से परेशान ग्रामीणों के बुलावे पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बस्ती पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मामले को गंभीरता से लेते हुए बहरागोड़ा के अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा से उनके कार्यालय में मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि केवला मुर्गीपाड़ा बस्ती में रहने वाले लोगों के बीच उस समय चिंता बढ़ गई, जब सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्य को लेकर ठेकेदार द्वारा बस्ती की झोपड़ियां तोड़े जाने की बात कही जाने लगी. ग्रामीणों के अनुसार वे पिछले करीब 50 वर्षों से इस बस्ती में अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं. ऐसे में झोपड़ियां तोड़े जाने की आशंका ने भुमिहीन लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी. बस्ती के लोगों का कहना है कि उनकी झोपड़ियां ही उनके परिवारों का एकमात्र सहारा हैं. यदि उन्हें वहां से हटना पड़ा तो खुले आसमान के नीचे रहना पड़ेगा. इसी चिंता को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी से संपर्क किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ गोस्वामी ने वहां रहने वाले परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि वे दशकों से यहां रह रहे हैं और झोपड़ियां तोड़े जाने की चर्चा से सभी परिवार चिंतित हैं. डॉ गोस्वामी ने सीओ से कहा विकास कार्य भी हों और गरीबों की झोपड़ियां भी न तोड़ी जाएं. डॉ गोस्वामी ने अंचलाधिकारी से मिलकर कहा कि विकास कार्य होने चाहिएं, परंतु गरीबों की झोपड़ियां भी न उजाड़ी जाएं. अंचलाधिकारी ने आश्वास्त किया की प्रशासन का किसी भी गरीब की झोपड़ी तोड़ने का इरादा नहीं है. प्रशासन की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद बस्ती के लोगों को राहत मिली है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि विकास कार्यों के साथ गरीबों के हितों की भी रक्षा होनी चाहिए. मौके पर बाप्तू साव, अपूर्व दास, मिहिर दलाई, कमलेश साव, जयंत मंडल एवं अन्य उपस्थित थे.




