चाकुलिया : अग्रसेन जयंती के अवसर पर चाकुलिया अग्रवाल समाज के तत्वावधान में रविवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई. पुराना बाजार स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा मुख्य सड़क होते हुए बिरसा चौक पहुंचकर वापस अग्रसेन स्मृति भवन पहुंचकर संपरन्न हुई. शोभायात्रा में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

शोभायात्रा में शामिल लोग अग्रसेन महराज की जय, माता माधवी की जय, अग्रसेन जयंती आई है खुशियों की सौगात लाई है आदि नारे लगा रहे थे. शोभायात्रा के पश्चात लोगों ने महाराजा अग्रसेन की पूजा एवं आरती की और समारोह आयोजित कर अभिभावकों को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान, पुरस्कार वितरण के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक राजेश लोधा, भरत झुनझुनवाला, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, परमेश्वर रुंगटा, प्रभात झुनझुनवाला, मुरारी शर्मा, दीपक झुनझुनवाला, संजय लोधा, कौशल रुंगटा, अमित भारतीय, आनंद सेक्सेरिया, मनोज अग्रवाल, विक्रम लोधा, पवन गोयनका, अनूप केरिया समेत अन्य उपस्थित थे.





