चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के चियाबांधी गांव में जोहार भारत फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सह फाउंडेशन की सचिव जमुना टुडू उपस्थित थी. बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती टुडू ने कहा कि सभी वन सुरक्षा समिति के साथ मिलकर जंगल का संरक्षण करें और लोगों को पौधा रोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही है. जंगल ही जीवन है. जंगल बचेगा तो पर्यावरण का संरक्षण होगा और तभी जीवन सुरक्षित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि ग्रामीण जंगल से जलावन के लिए हरे पेड़ को ना काटे और ना ही किसी को काटने दें. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जंगल संरक्षण करने में सभी ग्रामीण वन सुरक्षा समिति का सहयोग करें. मौके पर माधवी महतो, चंपाली महतो, माधुरी महतो, प्रिया रानी महतो, सुचित्रा महतो, ललित महतो, मल्लिका महतो, सकिला सोरेन, हेमवती महतो, दीप्ति महतो समेत अन्य उपस्थित थे.





