चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी माफिया सक्रिय हो गए हैं.लकड़ी माफिया वन क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बेधड़क पेड़ों की कटाई कर बोटा और जलावन की लकड़ियों का परिवहन कर रहे हैं. शनिवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरनापानी गांव की मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लकड़ी के बोटे ले जा रहे पिकअप वैन को चालक के साथ धर दबोचा और वन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस की इस कार्रवाई से लकड़ी माफियों में हड़कंम मच गया है. वहीं वन विभाग द्वारा अवैध रूप से चरला के बोटों को ले जाने के आरोप में वाहन चालक के खिलाफ वन अधिनियम 1927 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी चालक सह वाहन मालिक चिंयाबांधी गांव निवासी शैलेन महतो को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया जाएगा.




