चाकुलिया : भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला की मासिक बैठक और बरसोल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन-सह-स्वागत समारोह का आयोजन 12 अक्टूबर को होगा. कार्यक्रम का आयोजन बरसोल मंडल कमेटी की ओर से जगन्नाथपुर के होटल नटराज में सुबह 11 बजे से आरंभ होगा. उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष कमलकांत सिंह ने दी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं जिला प्रभारी दिनेश कुमार और जिला अध्यक्ष संजीव सत्या तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी. साथ ही मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा. कार्यकर्ता सम्मेलन-सह-स्वागत समारोह के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा. मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.





