जमशेदपुर : सांस्कृतिक संस्था मंच के संगीत चौपाल प्रभाग द्वारा शनिवार, 10 फरवरी को एक शानदार संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का भव्य आगाज मां दुर्गा की आराधना से जुड़े ‘आगमनी गीतों’ के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और संगीतमय हो उठा. (नीचे भी पढ़ें)
इस सांस्कृतिक संध्या में संगीत चौपाल के सभी शौकिया कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीतों की प्रस्तुति दी और देर तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर उनका भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इसका अनूठा मंच संचालन रहा. संगीत चौपाल के सचिव जितेंद्र कुमार और नाट्य चौपाल के सचिव विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से बेहद अनूठे और जीवंत अंदाज में मंच का संचालन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur kanhaiya singh’s wife appeal : कन्हैया सिंह की पत्नी सुषमा देवी ने पति को बताया निर्दोष,
इस अवसर पर मंच संस्था की संस्थापिका सह अध्यक्ष अनीता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उनके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अरिंदम बोस एवं चरणजीत शर्मा, वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रणव दत्ता, अनीता निधि, मिनी कुमारी, विभा जायसवाल, सुतपा दत्ता, प्रधान मुर्मू, मनोहर प्रसाद, नव कुमार बोस, मंटू शर्मा, पूर्णिमा बंसरियार, रवि रंजन मिश्रा और शालिनी मिश्रा सहित संस्था के कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.


















