जमशेदपुर : टाटा स्टील में नान ओपीआर (कर्मचारी ग्रेड) को ऑफिसर बनने का एक नया मौका दिया गया है. कंपनी की ओर से इसको लेकर आंतरिक बहाली निकाली गयी है. आइएल 6 ग्रेड के लिए यह बहाली आंतरिक होगी, जिसके लिए योग्य कर्मचारी अपना आवेदन दे सकते है. सरकुलर के मुताबिक, कोल्ड रोलिंग, कारपोरेट ऑडिट फाइ़ांस व कॉमर्शियल, कंपनी एडमिनिस्ट्रेशन, ब्लास्ट फर्नेस, केमिकल, सिविल, कोक प्लांट, कोल्ड रोलिंग मिल समेत अन्य विभागों के लिए करीब 34 डोमेन में बहाली निकाली गयी है. कर्मचारी कंपनी के आंतरिक पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है. 30 अक्तूबर तक इसके लिए कर्मचारी अपना आवेदन दे सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद इंटरव्यू होगा. इसके बाद फाइनल रिजल्ट सामने आयेगा. इसमें टाटा स्टील के अलावा टिनप्लेट समेत वैसी कंपनियां, जिसका समायोजन हुआ है, वे लोग भी इस बहाली के लिए अपना आवेदन दे सकते है. इसके तहत मान्यता प्राप्त संस्थान फुल टाइम डिग्री, डिप्लोमा या स्नातकोत्तर की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिे. डिस्टेंस लर्निंग या पार्ट टाइम वालों को इसमें इंट्री नहीं मिल सकती है. आवेदक को दो साल तक कंपनी में सेवा देना अनिवार्य है. डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट या ग्रेजुएट डिग्री धारक कर्मचारियों के लिए 5 वर्ष का न्यूनतम अनुभव मांगा गया है.








