जमशेदपुर : जमशेदपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में बुधवार को टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड के महाप्रबंधक आरके सिंह का बुधवार को गरिमामयी भ्रमण संपन्न हुआ. विद्यालय परिसर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह ने बुके भेंट कर महाप्रबंधक का स्वागत और अभिनंदन किया. भ्रमण के दौरान महाप्रबंधक आरके सिंह ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, इंफ्रास्ट्रक्चर और परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया. विद्यालय के जीवंत माहौल और बच्चों के अनुशासित व्यवहार को देखकर वे बेहद प्रभावित और प्रसन्न हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर विद्यालय की आवश्यकताओं को समझते हुए उन्होंने प्रबंधन को आश्वस्त किया कि संस्थान में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी सभी मूलभूत सुविधाओ की कमी पर वे विद्यालय के साथ खड़े हैं. महाप्रबंधक महोदय के इस सकारात्मक और बड़े आश्वासन के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक वर्ग में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है. इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षिका कंचन कुमारी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर फूल कुमारी मार्डी सहित स्थानीय समुदाय से राममूर्ति सिंह, अजय कुमार, जसवीर सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने आरके सिंह के प्रति इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया.








