जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित एल4 एरिया दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन विभिन्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर पंडाल का उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त राजीव रंजन एवं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररामम द्वारा किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, चीफ फैक्ट्री इंस्पेक्टर झारखंड मनीष सिन्हा, एसडीएम अर्णव मिश्रा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, समाजसेवी एवं हर हर महादेव संघ के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, नुवोको सीमेंट के प्लांट हेड हरि किशोर गारिकापति, समाजसेवी शिवशंकर सिंह एवं अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
सभी अतिथियों का स्वागत मां की चुनरी एवं पौधा देकर किया गया. इस अवसर पर की कमेटी के चेयरमेन एवं इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मां भगवती की पूजा शक्ति की पूजा होती है, जिसमें सभी बुराइयों का नाश होता है एवं उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी प्रेषित किया. इस अवसर पर कमेटी केअध्यक्ष श्रद्धानंद शर्मा, महासचिव सुनील श्रीवास्तव सहित कमिटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी जी ने किया.








