चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पी महल क्लब द्वारा निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शनिवार को महा सप्तमी के दिन विधायक समीर मोहंती की पत्नी नैना मोहंती ने फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर श्रीमती मोहंती ने मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्र के निवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की और सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़ें)
क्लब द्वारा प्राकृतिक और वन्यजीव संरक्षण थीम पर निर्मित भव्य पूजा पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है. पंडाल के उद्घाटन के पश्चात महिला और पुरुषों ने भक्ति भाव से मां दूर्गा की पूजा की. मौके पर कमेटी के सदस्य, सेवानिवृत्त शिक्षक मणीन्द्र नाथ पालित, एनएन साव, मणीन्द्र नाथ पाल, समरेन्द्र मंडल, जयपद पाइकरा, बुलबुल मंडल, झंटू भोल, बुना पाइकरा, संजय घोष, राकेश मोहंती, शुभदीप दास, कौशिक मोहंती, गौतम शर्मा, निकुंज लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.






