
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में संचालित जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर से चोरी की कोशिश का एक मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, चोरी की नीयत से कॉम्प्लेक्स के अंदर घुसे एक संदिग्ध व्यक्ति को सिक्योरिटी गार्डों की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि संदिग्ध कॉम्प्लेक्स के अंदर से सामान लेकर फरार होने की फिराक में था, लेकिन इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके बाद सिक्योरिटी गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी. घटना के बाद कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल, पकड़े गए संदिग्ध की पहचान और उसके पास से किसी सामान की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.





