
जमशेदपुर : महाअष्टमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल में महाभोग का आयोजन किया गया. महाभोग ग्रहण करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु एवं टाटा स्टील परिवार के सदस्य उपस्थित हुए. इस अवसर पर मुख्य रूप से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल, टाटा मेन हॉस्पिटल के चीफ डॉक्टर सुंदर, चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय, एलडी 1 विभाग के चीफ रंजय सिंह, ट्यूब डिवीजन के चीफ संतोष सिन्हा, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, डॉ मनीष कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबू, राजद नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह, बीएसएनएल ऑफिसर्स यूनियन के अभय श्रीवास्तव, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय समेत काफी संख्या में टाटा स्टील के कर्मचारी, यूनियन कमिटी एवं पूजा कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

पूजा कमिटी द्वारा सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया गया. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.





