रांची: राजधानी रांची स्थित खेलगांव परिसर (होटवार) में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस दौरान देशभर से पहुंची पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमों ने अनुशासित और मार्च पास्ट किया, जिसकी सलामी राज्यपाल ने ली. इस दौरान राज्यपाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया. 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड सहित देशभर की विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं. (नीचे भी पढ़े)
इसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों की पुलिस शामिल है. स्पर्धा में 432 तीरंदाज और खेल अधिकारी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, जो अगले पांच दिनों तक अपनी सटीक निशानेबाजी का जौहर दिखाएंगे.समारोह में डीजीपी तदाशा मिश्रा, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल सहित राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पुलिस बलों के भीतर खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और अंतर-राज्यीय समन्वय को बढ़ावा देना है.





