जमशेदपुर : बिस्टुपुर सेंटर प्वाइंट होटल में शुक्रवार शाम मरुधर साहित्य के बैनर तले एक काव्य एवं कथा गोष्ठी का आयोजन हुआ. आयोजन के मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक एवं ट्रस्टी नरेश अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में 30 आमंत्रित साहित्यकारों ने भाग लिया, जिन्होंने बारी-बारी से रचना पाठ एवं अपनी रचना प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया. इनमें दीपक वर्मा, निवेदिता श्रीवास्तव, अरुणा झा, सुदीप्ता जेठी राउत, रीना सिन्हा, पद्मा प्रसाद’विन्देश्वरी,’ पूनम शर्मा, मनीष सिंह वंदन, माधवी उपाध्याय, सुधा गोयल ‘नवीन’, उपासना सिन्हा, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा, ललन शर्मा, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, डॉ लता मानकर, नवीन कुमार अग्रवाल, पूनम सिन्हा भावशिखा, सविता सिंह मीरा, डॉ रत्ना मानिक, रीमा महाकुड़, संगीता मिश्रा, डॉ आशा गुप्ता, नेहा अग्रवाल, रीति झा, रणजीत सिंह गाबरी, डॉ रजनी रंजन, अंजू केशव, वीणा नंदिनी आदि शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य अतिथि नीरज पाठक ने साहित्यकारों की रचनाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि जमशेदपुर साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बना चुका है. यहां के लोग पूरी तरह साहित्य को समर्पित होकर लिख रहे हैं. इनकी रचनाएं देश के बड़े-बड़े अखबारों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं. उन्होंने साहित्यकारों से अनुरोध किया कि अपनी रचनाओं को पुस्तक का आकार दें ताकि उनके द्वारा लिखी गई बातें पुस्तक के रूप में वर्षों तक सुरक्षित रहें तथा इन पुस्तकों को पुस्तकालय तक भी पहुंचाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार शैली अग्रवाल ने सभी साहित्यकारों को मधुकुंज गोल्ड अगरबत्ती का मेगा पैकेट उपहार स्वरूप प्रदान किया.





