जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक सोनारी के नागरिक संघ सामुदायिक विकास भवन में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सुनियोजित तरीके से झूठा नैरेटिव गढ़कर देश को गुमराह करने और अराजकता का वातावरण बनाने का षड्यंत्र कर रही है. जो कांग्रेस अपने 60 वर्षों के शासन में कभी संविधान की मूल भावना का सम्मान नहीं कर सकी, आज वही कांग्रेस संविधान बचाने का ढोंग कर रही है. बैठक में तय किया गया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए, कांग्रेस के राष्ट्र-विरोधी झूठे नैरेटिव और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) जैसे पारदर्शी संवैधानिक प्रक्रिया को बदनाम करने की साजिश के विरुद्ध, जिला भाजपा द्वारा 5 नवंबर को आयोजित विशाल पदयात्रा में सोनारी मंडल के एक-एक कार्यकर्ता पूरे जोश और संख्या बल के साथ भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजीव कुमार सिंह, अब्बू असरफ, अखिल सिंह, रवि ठाकुर, शशांक शेखर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, संजय कुमार राय, सतेंन्द्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, संजय रजक, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, नेहा साहू, मनोज कुमार मिश्रा, दीपक नाग, विजय कुमार, बिराज डे, सीमा रजक, देवाशीष चंद्र, रासबिहारी प्रसाद, उदय ठाकुर, आदित्य, बंटी, राहुल प्रसाद, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री सत्येन्द्र सिंह यादव ने किया तथा आभार व्यक्त मंडल महामंत्री संजय कुमार रजक ने किया.












