रामगोपाल जेना/चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि कांग्रेस देश भर में आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है. वोट चोरी के झूठे आरोप लगा कर लगातार चुनाव आयोग को घेरने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि एसआइआर की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ चल रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी योग्य मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, लेकन अवैध रूप से रह रहे लोगों के नाम भी योग्य मतदाता सूची में शामिल नहीं होने दिया जाएगा. श्री सोरेन ने यहां पार्टी की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उक्त बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

श्री सोरेन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश भर में आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है. वोट चोरी के झूठे आरोप लगाकर लगातार चुनाव आयोग को घेरने का काम किया जा रहा है, जबकि एसआइआर की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ चल रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी योग्य मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन अवैध रूप से रह रहे लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होने दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि झारखंड, विशेष कर संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ गंभीर समस्या बन चुकी है. धर्मांतरण और घुसपैठ राज्य की बड़ी चुनौतियां हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएनटी कानून के तहत संरक्षित हजारों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें हैं. कांग्रेस और राहुल गांधी पर संसदीय कार्यवाही बाधित करने तथा विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से देश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में आदिवासी जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ. यदि उस समय अटल जी की सरकार नहीं होती तो झारखंड राज्य का सपना पूरा होने में और विलंब होता. कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने झामुमो-कांग्रेस सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि राज्य में आतंकवादी संगठनों से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध और बढ़ती नशाखोरी गंभीर चिंता का विषय हैं. सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बलमुचु, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई, वरिष्ठ नेता जेबी तुबिद, जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुआ, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, मनीष राम, हेमंत केशरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.












