चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा उच्च विद्यालय में बुधवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार ने जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम की जानकारी देकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया. मौके पर थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम कैसे होता है और इससे कैसे बचें इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया और कहा की पुलिस आपातकालीन नंबर 112, साइबर अपराध हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार के अपराध होने की जानकारी मिलें तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सोमेन घोष, चंदन मोहंती, पार्वती मुर्मू, बंदना साव, सुनील सिंह समेत कई शिक्षक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.












