जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स के भीतर सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दोपहिया वाहनों और भारी मोटर वाहनों के परिचालन के लिए संशोधित समय-सारिणी लागू कर दी गई है. यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. संशोधित समय-सारिणी के तहत संयंत्र परिसर में भारी वाहनों के आवागमन में वृद्धि की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से निर्धारित सुरक्षा समय-सारिणी का सख्ती से पालन करने और प्लांट परिसर के भीतर आवाजाही के दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)
निर्धारित बड़े वाहनों के सुरक्षा समय के दौरान किसी भी दोपहिया वाहन के परिचालन की अनुमति नहीं होगी. इसी प्रकार, निर्धारित दोपहिया वाहन सुरक्षा समय के दौरान किसी भी भारी मोटर वाहन के चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे इस संशोधित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी आवाजाही की योजना बनाएं और संयंत्र परिसर में एक सुरक्षित सड़क माहौल बनाए रखने में सहयोग करें.












