जमशेदपुर : फिटनेस, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित नोआमुंडी रन 2026 के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले इस रन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. वहीं, अब प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 नवंबर से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 5 नवंबर गुरुवार से शुरू होगी और अंतिम तिथि 13 नवंबर शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नोआमुंडी एवं जोडा दोनों स्थानों पर उपलब्ध रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इच्छुक प्रतिभागी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु नोआमुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जोडा टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ऑफिस परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जाकर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं. नोआमुंडी रन में प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर, 7 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की विभिन्न रन श्रेणियां रखी गई हैं. इच्छुक प्रतिभागी अपनी पसंद की श्रेणी में भाग लेने के लिए उपरोक्त दोनों केंद्रों में से किसी एक पर पहुंचकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. सीमित स्लॉट और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही पंजीकरण होगा. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें, पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. उपलब्ध स्लॉट भर जाने पर पंजीकरण बंद किया जा सकता है. आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, खेल प्रेमियों, नागरिकों एवं फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों से हरित कल (रन फॉर ग्रीनर टुमॉरो) के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नोआमुंडी रन 2026 को सफल बनाने की अपील की है.












