जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी साकची मंडल पूर्वी के अभिभावक स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में बुधवार को साकची मंडल पूर्वी द्वारा काशीडीह कम्युनिटी सेंटर सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह ने की.इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.सभा में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय निर्भय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.(नीचे भी पढ़े)

वक्ताओं ने स्वर्गीय निर्भय सिंह के संगठन के प्रति समर्पण, कुशल संगठन क्षमता, सामाजिक योगदान एवं कार्यकर्ताओं के प्रति उनके स्नेह और मार्गदर्शन को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय निर्भय सिंह का असमय निधन भाजपा परिवार एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है.उनका व्यक्तित्व और योगदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा. सभा में मंडल महामंत्री अंकित मोदी, मंडल पूर्व अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, हेमंत साहू, निर्मल दीक्षित, मनोज वाजपेयी, रॉकी सिंह, शैलेश गुप्ता, उमेश साहू, सुदीप्तो नंदी, रविंदर सिंह रिंकू, राजेश त्रिपाठी, जोगिंदर सिंह, संदीप गुप्ता, मनीष शर्मा, ओपी सिंह, बाबू वीरेंद्र सिंह, मनोज अग्रवाल, ममता पुष्टि, गजेंद्र साहू, साहित्य कुमार, शंकर प्रसाद, रिकी सिंह रिक्की, कृष्णा प्रसाद, कृष्णा शर्मा, संजय पासवान, सोनू पासवान, सुनील दास, सुबोध ठाकुर, सूरज जायसवाल, राहुल बंसल, सतबीर कांत, रिंकू तिवारी, देवाशीष झा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्वर्गीय निर्भय सिंह को चाहने वाले लोग उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंकित मोदी ने तथा समापन हेमंत साहू ने किया.अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें.












