जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है. उनके साथ हुए कथित उत्पीड़न के विरोध एवं उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में बारीडीह मर्सी गोलचक्कर के समीप कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने निशा भगत को न्याय दिलाने तथा आदिवासी समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष काजू शांडिल, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश बास्के, जिला आईटी संयोजक बिनोद सिंह, पंकज प्रिय, कंचन दत्ता, रामू राव, रंजीत सिंह, राजेश रजक, मीरा झा, नीलम देवी, मिनी सिंह, मुक्ता नामता, राम मिश्रा, सतीश कुमार, सौरभ सिंह, रवि सोरेन, निराल मार्डी, अमित श्रीवास्तव, ओम पोद्दार, राजीव झा, कुमार आशुतोष, रौशन झा, कुमार विश्वजीत, उदय सिंह, राहुल वर्मा, गणेश राव सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.












