जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव मिश्रा यजमान के रूप में चितरंजन कुमार वर्मा और और संजय श्रीवास्तव मौजूद थे. उसमें काफी संख्या में लोग पूजा के अवसर पर इकट्ठा हुए. इसके बाद पुष्पांजलि हुई.इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और और बिरादरी भोज का आयोजन किया गया. इसमें परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, श्याम बिहारी लाल, नरेंद्र कुमार प्रसाद, शशांक शेखर , गौतम सिन्हा , आदि लोगों का सहयोग रहा.












