जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु और विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू मौजूद थे. इस मौके पर कई सारे सवाल का जवाब भी मैनेजमेंट और यूनियन की ओर से दिया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस दौरान एक कर्मचारी ने पूछा कि आखिर ऐसी क्या जरुरत थी कि एनएस ग्रेड का मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता करना पड़ा जबकि यह सुविधा पहले भी मिलती थी. इस पर डाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने बताया कि मेडिकल सुविधा कुछ लोगों को मिलती थी लेकिन एनएस ग्रेड की यह सुविधा आगे भी बनी रहेगी, इसकी गारंटी नहीं थी. लिहाजा हमने यह पहल की कि इसको लेकर लिखित समझौता किया जाए ताकि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को भी ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों की तरह ही मेडिकल की सुविधा मिलती रहे. इस कारण इसका समझौता किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस दौरान टाटा स्टील के कोक प्लांट के विस्तार के बारे में भी कर्मचारियों को जानकारी दी गई और बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में कोक प्लांट में सभी बैटरी और तमाम सुधार कार्यों को धरातल पर उतार लिया जाएगा.












