जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं. उनकी जगह अब तक किसी का पदस्थापन नहीं किया गया है. टाटा स्टील के अलावा नोएल टाटा, टाटा समूह की बड़ी कंपनी टाटा इंटरनेशनल के अध्यक्ष पद से भी अलग हो गए हैं. नोएल टाटा की जगह टाटा इंटरनेशनल कंपनी के चेयरमैन का पद टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को दिया गया है. वे तत्काल प्रभाव से चेयरमैन का पद संभालेंगे. टाटा स्टील के एमडी के साथ वे टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन का पद पर बने रहेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

दूसरी और टाटा समूह की ही एक और कंपनी वोल्टास के चेयरमैन के पद पर नोएल टाटा की जगह सुनील डीसुजा को पदस्थापित कर दिया गया हैं. सुनील डीसुजा टाटा कंज्यूमर के एमडी है. वही, टाटा समूह की एक औऱ कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन से नोएल टाटा अलग हुए है. उनकी जगह बहराम वकील को ट्रेंट का चेयरमैन बनाया गया है. ट्रेंट के ही अधीन वेस्टसाइड औऱ जुडीओ जैसी कंपनी हैं. टाटा समूह के नियम के मुताबिक, 70 साल के बाद कोई व्यक्ति किसी कंपनी में चेयरमैन औऱ डायरेक्टर नहीं रह सकता है. नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के हो रहे है. इस कारण उन्होंने टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन, ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इंटरनेशनल समेत 6 कंपनियों से अलग हो गए है. नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बने रहेंगे, जो पूरे टाटा समूह का संचालन करती है.











