जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो में शनिवार को बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया. इस दौरान गांधी मैदान से लेकर के मानगो चौक तक और डिमना रोड ओल्ड पुरुलिया रोड जाम लग रहा. बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में वाहन चालक मानगो ओवरब्रिज के नीचे रुक गये. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक हुई बारिश के दौरान वाहन चालक भीगने से बचने के लिए ओवरब्रिज के नीचे रुकने लगे. कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में वाहन जमा हो गये. ओवरब्रिज के नीचे जगह कम होने के कारण वाहनों का जमावड़ा सड़क तक फैल गया. इससे पीछे से आने वाले वाहनों को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गयी कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गयी. दोपहिया वाहन चालक भी जाम में फंसकर परेशान होते रहे. वहीं, चारपहिया वाहनों की लंबी कतार के कारण राहगीरों को भी सड़क पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. बारिश से बचने के लिए ओवरब्रिज के नीचे वाहनों के रुकने से उत्पन्न जाम ने मानगो की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया. इस दौरान वाहन चालकों को अपने जगह तक पहुंचने में काफी समय लगा.















