सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरायकेला-खरसावां जिला के तत्वावधान में भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने युवाओं की ऊर्जा और सामर्थ्य को देश के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बताया. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के जिला मंत्री आकाश महतो ने किया. उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया. उनके संचालन में युवा संवाद कार्यक्रम आगे बढ़ा और उपस्थित युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटा शंकर पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, भाजपा जिला मंत्री पप्पू वर्मा रूपेश, भाजपा नेता हरे लाल महतो एवं खगेन महतो, भाजपा नेत्री अनीता पारित, नीमडीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष बिपुल सिंह सरदार, कुकड़ू मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी, ईचागढ़ पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रमाणिक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो एवं भाजयुमो नीमडीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत गोप सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली. प्रतिकूल मौसम के बीच भी बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया. पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में जोश और उत्साह का माहौल रहा. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने युवा मोर्चा की पूरी टीम, सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया.















