• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 21, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

नवम्बर 21, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, पश्चिम बंगाल न्यूज़
0
टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने वैश्विक खेल आयोजन के केंद्र के रूप में कोलकाता की पहचान को और मजबूत किया है. यह आयोजन संभावनाओं के एक नए दशक की शुरुआत करते हुए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, परोपकारी कार्यों के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने और दौड़ के माध्यम से समुदाय को एकजुट करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. आयोजन में अब केवल 30 दिन बाकी हैं और इसके 11वें संस्करण को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है. इस बार धावकों के लिए रेस के दिन कई रोमांचक अनुभवों की तैयारी की गई है. प्रोकैम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस रविवार, 20 दिसंबर, 2026 को आयोजित होगी. रेस की शुरुआत कोलकाता की ऐतिहासिक रेड रोड से होगी. इस आयोजन के प्रति बढ़ते उत्साह का अंदाजा 25K श्रेणी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से लगाया जा सकता है. इस श्रेणी के लिए रजिस्ट्रेशन महज 14 घंटे में बंद हो गए, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है. ओपन 10K, चैंपियंस विद डिसेबिलिटी, सीनियर सिटिजन रन और आनंद रन श्रेणियों को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली और इन सभी में पंजीकरण के स्लॉट तेजी से भर गए. ये सभी श्रेणियां आयोजन की समावेशी भावना को दर्शाती हैं। इनमें हर उम्र, क्षमता और आकांक्षा रखने वाले लोगों को दौड़ने के आनंद का अनुभव करने और एक बड़े समुदाय का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है. पश्चिम बंगाल सरकार के एमएसएमई एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री अशोक डिंडा ने कहा, “मैराथन में दौड़ना सुनने में जितना आसान लगता है, वास्तव में उतना है नहीं. इसके लिए समर्पण, अनुशासन और सही तैयारी की जरूरत होती है। आसनसोल, तमलुक और कोलकाता में लंबी दूरी की दौड़ में हिस्सा लेने के अपने अनुभव के आधार पर मैं समझ सकता हूं कि लंबी दूरी तय करने में कितनी शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पिंडली और घुटनों में दर्द के साथ-साथ मांसपेशियों की थकान जैसी समस्याओं से बचने और इनका सामना करने के लिए उचित प्रशिक्षण बेहद जरूरी है. मैं टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता को लगातार 11 वर्षों से इस दौड़ का सफल आयोजन करने और खेल प्रेमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराने के लिए बधाई देता हूं। मेरा लक्ष्य 20 दिसंबर को इस दौड़ में हिस्सा लेना, अच्छी तैयारी करना और इसे सफलतापूर्वक पूरा करना है। मुझे उम्मीद है कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक होगा और बंगाल के कोने-कोने से लोग एक साथ आएंगे, इसमें भाग लेंगे और कभी पीछे मुड़कर न देखने के जज्बे के साथ दौड़ेंगे। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. सुब्रत गुप्ता ने कहा, “टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता के माध्यम से हमारा उद्देश्य खेलों को हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाना और लोगों के बीच शारीरिक फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना है. आज की तेज रफ्तार और डिजिटल दुनिया में बच्चों और युवाओं को फिर से खेल के मैदान तक लाना बेहद जरूरी है. युवा पीढ़ी में तेजी से बढ़ती लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए शारीरिक गतिविधियां बहुत जरूरी हैं. यह दौड़ कोलकाता के हर उम्र के लोगों को फिटनेस को जीवनभर की आदत बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी. टाटा स्टील वर्ल्ड 25K सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि कोलकाता और इसमें हिस्सा लेने वाले हर व्यक्ति की एक बढ़ती हुई पहचान है. 25K की दूरी अपने आप में अनूठी और चुनौतीपूर्ण है.इसे पूरा करने के लिए लंबे समय तक तैयारी, दृढ़ इच्छाशक्ति और असाधारण सहनशक्ति की जरूरत होती है। ऐसे में फिनिश लाइन पार करना हर धावक के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि है, जो महीनों की मेहनत, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. दृढ़ता और निरंतर प्रयास के इसी जज्बे का सम्मान करते हुए, टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने आज 25K रेस पूरी करने वाले धावकों के लिए खास ‘मेडल ऑफ स्टील’ का अनावरण किया. टाटा स्टील से विशेष रूप से तैयार किया गया यह मेडल 25K की चुनौती स्वीकार करने और उसे सफलतापूर्वक पूरा करने वाले हर धावक के साहस, मजबूती और सहनशक्ति का सम्मान करता है.इस अनावरण के अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट – कॉरपोरेट सर्विसेज, डी.बी. सुंदरा रामम ने कहा, “पिछले एक दशक में टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने अपनी पहचान और प्रतिष्ठा को लगातार मजबूत किया है और आज यह भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर का भी एक महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है. हमें ऐसे आयोजन से जुड़ने पर गर्व है, जो लोगों को फिटनेस अपनाने और अपनी क्षमताओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है. ‘मेडल ऑफ स्टील’ इस बढ़ते समुदाय के प्रति हमारा सम्मान है। यह 25K की चुनौती स्वीकार करने वाले हर धावक के धैर्य, दृढ़ता और प्रतिबद्धता का उत्सव है.”वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल से सम्मानित दुनिया की पहली 25K रेस के 11वें संस्करण से पहले ओपन 10K, आनंद रन, सीनियर सिटिजन रन और चैंपियंस विद डिसेबिलिटी श्रेणियों के लिए भी मेडल का अनावरण किया गया. आइडीएफसी फर्स्ट बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्रीपद शेंडे ने कहा, “रेस पूरी करने के बाद मिलने वाले मेडल का अपना एक खास महत्व होता है. इसके पीछे हफ्तों की तैयारी, अनुशासन और लगातार आगे बढ़ते रहने का दृढ़ संकल्प छिपा होता है. कोलकाता में रनिंग कम्युनिटी का दायरा लगातार बढ़ रहा है और टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता लोगों को अपने व्यक्तिगत लक्ष्य तय करने, खुद को चुनौती देने और खेल के माध्यम से एकजुट होने का शानदार मंच प्रदान कर रहा है. IDFC फर्स्ट बैंक में हमें ऐसे आयोजन से जुड़ने पर गर्व है, जो स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है और हर धावक की छोटी-बड़ी उपलब्धियों का जश्न मनाता है. यह आयोजन हर कदम के साथ आगे बढ़ने और बेहतर करने के उनके प्रयासों को सम्मान देता है. अभिनेत्री एवं टाटा स्टील वर्ल्ड 25K रत्न स्वस्तिका दत्ता ने कहा, “महिलाएं अक्सर अपने आसपास के सभी लोगों की देखभाल में अपनी पूरी जिंदगी लगा देती हैं और कई बार अपनी सेहत को प्राथमिकता देना भूल जाती हैं. टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता महिलाओं को खेलों में हिस्सा लेने और अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करने वाला एक शानदार मंच प्रदान करता है. ऐसे आयोजन से जुड़ना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है, जो महिलाओं की भागीदारी और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाता है. फिनिश लाइन पार करने वाला हर धावक महीनों की मेहनत, तैयारी और दृढ़ संकल्प के लिए सराहना का हकदार है. यह दौड़ सिर्फ पहला या दूसरा स्थान हासिल करने के बारे में नहीं है, बल्कि खुद को प्रेरित करने, इच्छाशक्ति मजबूत करने और अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है. इस सफर का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं और 20 दिसंबर को दौड़ में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.(नीचे भी पढ़े)

ASICS बना स्पोर्ट्स गुड्स पार्टनर
प्रोकैम इंटरनेशनल के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करते हुए, वैश्विक जापानी स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ASICS टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता से स्पोर्ट्स गुड्स पार्टनर के रूप में जुड़ गया है. पूर्वी भारत में दौड़ का चलन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में यह साझेदारी ASICS को इस क्षेत्र में उपभोक्ताओं के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने और तेजी से बढ़ते रनिंग समुदाय से जुड़ने का एक बेहतर मंच प्रदान करेगी। यह समुदाय दौड़ को न केवल रेस के दिन, बल्कि रोजमर्रा की सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली का भी अहम हिस्सा मानता है. इस साझेदारी के तहत, 25K में पंजीकरण कराने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को रेस डे टी-शर्ट दी जाएगी. वहीं, 10K श्रेणी में सबसे तेज दौड़ पूरी करने वाले शीर्ष 1,000 पुरुष और महिला धावकों को विशेष फिनिशर टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। ASICS के डायरेक्टर, मार्केटिंग एवं स्पोर्ट्स गुड्स पार्टनर सौरभ शर्मा ने कहा, “प्रोकैम के साथ हमारा जुड़ाव 20 साल पहले शुरू हुआ था, जब ASICS ने भारत में अपनी शुरुआत भी नहीं की थी। कोलकाता हमारे लिए हमेशा से खास रहा है। यहां दौड़ के प्रति लोगों का बढ़ता उत्साह और समृद्ध खेल संस्कृति इसे एक विशिष्ट पहचान देते हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ मैराथन को प्रायोजित करने तक सीमित न रहकर शहर में रनिंग से जुड़े पूरे इकोसिस्टम को विकसित करना है। कोलकाता में ASICS रनिंग क्लब के माध्यम से हम धावकों को निःशुल्क जानकारी, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना चाहते हैं। हमारा विजन अधिक से अधिक लोगों को तैयारी करने और टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता का हिस्सा बनने में मदद करना है। हमें कोलकाता के रनिंग समुदाय के साथ खड़े होने पर गर्व है और हम टाटा स्टील वर्ल्ड 25K को और भी बड़ा आयोजन बनाने की दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हैं।” बुजुर्गों की देखभाल और उनके कल्याण के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाला विश्वसनीय संगठन ELDMaite टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता से सीनियर सिटिजन रन फैसिलिटेटर के रूप में जुड़ गया है। ‘सम्मान, खुशी और स्वास्थ्य’ के सिद्धांत पर काम करने वाला यह संगठन बुजुर्गों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजन से पहले समन्वय, रजिस्ट्रेशन में सहायता, आवागमन संबंधी सहयोग और आयोजन स्थल पर मार्गदर्शन के माध्यम से ELDMaite वरिष्ठ प्रतिभागियों को सुरक्षित, सहज और सभी के लिए अनुकूल रेस डे अनुभव प्रदान करने में मदद करेगा। ELD Maite के CEO एवं सीनियर सिटिजन रन फैसिलिटेटर गुरविंदर सिंह ने कहा, “मैराथन सिर्फ दौड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सहनशक्ति, दृढ़ संकल्प और एकजुटता की भावना का प्रतीक है। हमारे वरिष्ठ नागरिक अपनी जिंदगी की मैराथन पहले ही पूरी कर चुके हैं और उन्हें इस खेल मंच से जुड़ते देखना बेहद खुशी की बात है। हमें गर्व है कि 20 दिसंबर को टाटा स्टील वर्ल्ड 25K में कोलकाता के 1,500 वरिष्ठ नागरिक हिस्सा लेंगे। यह 70, 80 और यहां तक कि 90 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए भी आगे आने, इसमें भाग लेने और दौड़ने के आनंद का अनुभव करने का शानदार अवसर है। वरिष्ठ नागरिकों को सक्रिय और समाज से जुड़ा रखने के लिए ऐसा समावेशी मंच तैयार करने के लिए मैं प्रोकैम और टाटा स्टील का आभार व्यक्त करता हूं। मैराथन सिर्फ एक मेडल पाने की दौड़ नहीं है, बल्कि यह बुजुर्गों की देखभाल करने, उनका सम्मान करने और एक समुदाय के रूप में एकजुट रहने का संकल्प भी है।” प्रोकैम इंटरनेशनल के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक सिंह ने कहा, “पूर्वी भारत और विशेष रूप से कोलकाता में रनिंग का बढ़ता चलन वास्तव में प्रेरणादायक है। एक दौड़ के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन आज एक वैश्विक खेल आयोजन बन चुका है। इसके पीछे पश्चिम बंगाल सरकार, शहर के प्रशासनिक निकायों, भारतीय सेना, धावकों, सहयोगी संस्थाओं और व्यापक समुदाय का सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता रही है। इनके सहयोग ने टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अब आयोजन में केवल 30 दिन शेष हैं। हम एक बार फिर पूरे शहर को एकजुट करने और अधिक से अधिक लोगों को दौड़ने के लिए प्रेरित करने के नए दशक की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हैं। इस वर्ष कोलकाता पुलिस के सहयोग से एक नया रूट तैयार किया गया है, जो आम प्रतिभागियों और एलीट धावकों, दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखता है। हमारा लक्ष्य कोलकाता को दुनिया में 25K रेस के सर्वश्रेष्ठ समय का केंद्र बनाना है। 20 दिसंबर को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ हम दुनिया भर के एलीट धावकों को एक मंच पर ला रहे हैं। हमारा सपना है कि 25K रेस में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कोलकाता, पश्चिम बंगाल और भारत को पूरी दुनिया याद रखे।”यह आयोजन पहली बार दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों और ‘होम रन स्क्वॉड’ के लिए भी यादगार अनुभव तैयार करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी यात्रा साझा करने, यादगार पल संजोने और फिनिश लाइन पार करने की उपलब्धि का जश्न मनाने का अवसर मिलता है। इसके अलावा, 25K और ओपन 10K श्रेणियों में 18 से 21 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों के लिए ‘गुड फॉर यूथ’ और 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए ‘गुड फॉर सिल्वर्स’ के तहत अलग से रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है। ये पहल अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। रेस के दिन के उत्साह को और बढ़ाने के लिए लोकप्रिय ‘रन इन कॉस्ट्यूम’ पहल इस बार भी रचनात्मकता और भागीदारी की भावना का जश्न मनाएगी। यह पहल सभी ऑन-ग्राउंड रेस श्रेणियों के पंजीकृत और पुष्टि किए गए धावकों के लिए होगी। इसमें व्यक्तिगत और समूह श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। अंतिम परिणाम निर्णायकों के अंकों और दर्शकों के मतदान के आधार पर तय किए जाएंगे। दोनों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। व्यक्तिगत श्रेणी में विजेताओं को क्रमशः ₹50,000 और ₹30,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं, पांच या उससे अधिक सदस्यों वाले समूहों में विजेताओं को क्रमशः ₹60,000 और ₹30,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार, भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारतीय सेना की पूर्वी कमान एवं बंगाल सब-एरिया, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), इंडियन एथलेटिक्स, पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन (WBAA), कोलकाता नगर निगम, कोलकाता पुलिस, भारतीय सेना, वर्ल्ड एथलेटिक्स (WA), एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेस (AIMS) और ग्लोबल स्पोर्ट्स कम्युनिकेशन (GSC) से मिले निरंतर और भरपूर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है.

संबंधित खबरें

  • दक्षिण भारत महिला समाज ने समारोह पूर्वक मनाया 80वां गौरवशाली स्थापना दिवस, आकर्षक सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुतियों ने मोहा अतिथियों का मन21 नवम्बर 2026
  • रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के साथ टाटा स्टील का अंतर विभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ संपन्न, 160 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा21 नवम्बर 2026
  • इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस सर्विसेज एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज फेडरेशन का हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन, शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक का सफर पर चर्चा20 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारटाटा स्टीलपश्चिम बंगाल समाचार
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर
खबर

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

नवम्बर 21, 2026
जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं
कोल्हान न्यूज़

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

नवम्बर 21, 2026
न्युवोको ने आरपीएल सर्टिफिकेशन के जरिए कुशल राजमिस्त्रियों को किया सम्मानित, सोनाडीह में आरपीएल प्रमाणित राजमिस्त्रियों का दीक्षांत समारोह आयोजित
खबर

न्युवोको ने आरपीएल सर्टिफिकेशन के जरिए कुशल राजमिस्त्रियों को किया सम्मानित, सोनाडीह में आरपीएल प्रमाणित राजमिस्त्रियों का दीक्षांत समारोह आयोजित

नवम्बर 21, 2026

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में...

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि...

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी...

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक...

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : मानगो नदी में समता नगर की एक बच्ची के डूबने की दुखद घटना के बाद भाजपा उलीडीह मंडल...

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर भारत भवन के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. भारत भवन की...

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News