जमशेदपुर: जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध पार्किंग, ओवर लोडिंग तथा वाहन कर (टैक्स) बकाया होने सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की गई. (नीचे भी पढ़े)

जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 28 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,60,000 रुपये जुर्माना लगाया गया.जिला प्रशासन द्वारा वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही वाहनों का परिचालन करें. सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग से बचें तथा वाहन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज एवं कर अद्यतन रखें. सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.















