चाकुलिया : झारखंड स्थापना पखवाड़ा के समापन के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत की ओर से शनिवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच एकल प्लास्टिक प्रतिबंध पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, ऐतिहासिक विरासत एवं प्राकृतिक सुंदरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा. (नीचे भी पढ़ें)
स्वच्छता पेंटिग प्रतियोगिता में फूलमनी टडू को प्रथम, बिस्ती प्रमाणिक को द्वितीय एवं खांदी माहली को तृतीय स्थान मिला. इसी तरह एकल प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर पेंटिंग प्रतियोगिता में जीवा हेम्ब्रम प्रथम एवं अंकिता पाल द्वितीय स्थान पर रहीं. प्लास्टिक उपयोग के दुष्प्रभाव पर निबंध प्रतियोगिता में जीवा हेम्ब्रम प्रथम, रानी मांडी को द्वितीय एवं सरस्वती बास्के तृतीय स्थान पर रहीं. सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. मौके पर नगर पंचायत प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राम स्वरूप यादव, विद्यालय की वार्डन मालती लागुरी, अभय कुमार, गौरांग बारिक एवं अनेक नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे.















