
जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता उदित सरकार का हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. स्वर्गीय उदित सरकार का पार्थिव शरीर सोनारी आशियाना गार्डेन स्थित आवास पर लाया गया, जहां से उनको विदाई दी गयी. इस मौके पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटा और फिर उनको विदाई दी.

इस मौके पर उनको अंतिम विदाई देने के लिए राज्य के मंत्री सरयू राय समेत समाज के कई लोग पहुंचे थे. हजारों की भीड़ ने उनको अंतिम विदाई दी. इस मौके पर उदित सरकार के साथ काम करने वाले अधिवक्तागण भी थे. अधिवक्ता सह भाजपा के वरिष्ठ नेता उदित सरकार का देहांत मंगलवार की रात को टाटानगर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते हुए हो गया था. हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई थी.



