
जमशेदपुर : टाटा स्टील के अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के शुक्रवार को हुए फाइनेंस कमेटी की बैठक में कमेटी के चेयरमैन सह यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडे के विरोध पर खुद अरविंद पांडे ने महामंत्री सतीश सिंह पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडे ने कहा कि फाइनेंस कमेटी की बैठक में अकेले संतोष पांडे ने सिर्फ एक बार सवाल पूछा था जिसके जवाब जवाब से असंतुष्ट थे लेकिन बाद में बातें सामने आई कि अरविंद पांडे का विरोध हुआ जो सरासर गलत है. डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडे ने कहा कि सतीश सिंह महामंत्री के पद पर 3 साल रहने के बाद विपक्ष का चोला ओढ़ लिए हैं. दरअसल फाइनेंस कमेटी की बैठक खुद महामंत्री बुलाते हैं सिर्फ अध्यक्षता डिप्टी प्रेसिडेंट की होती है. यूनियन की परिपाटी और नियम भी यही कहता है. लेकिन अगर 13 महीने से मीटिंग नहीं हुई तो इसके लिए महामंत्री सतीश सिंह खुद जिम्मेदार हैं. इसके लिए कोई और नहीं है. चुनावी माहौल में सतीश सिंह इस मीटिंग को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका मजदूर हिसाब लेगी. उन्होंने कहा कि सतीश सिंह विपक्ष के तथाकथित नेता बने हुए हैं. इस कारण उनको अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि सत्ता में रहकर फिर विपक्ष की भूमिका में वे ख़ुद कैसे आ सकते हैं.



