• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड को बदनाम कर रहे विजय सिंह, झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने बोला हमला

April 9, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन कुमार प्रसाद ने बैंक के अध्यक्ष रह चुके विजय सिंह पर हमला बोला है. उन्होंने हाल के दिनों में मीडिया में छपी खबरों को लेकर हमलावर अंदाज में बयान दिया है और कहा है कि गलत तरीके से बैंक को बदनाम करने की साजिश विजय सिंह कर रहे है. चंदन कुमार प्रसाद ने कहा है कि गैर निबंधित संस्था सहकारिता अध्ययन मंडल जमशेदपुर के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह द्वारा बीते कई वर्षों से बैंक के खिलाफ ना सिर्फ अनर्गल एवं भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है बल्कि मीडिया में गलत बयान दिया जा रहा है, इससे बैंक की साख प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया है कि विजय कुमार सिंह को बीते वर्ष निदेशक मंडल के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. बाद में बोर्ड पर को-ऑप्शन करने का दबाव बनाया गया. जब बोर्ड ने इसे प्रस्ताव में नहीं लिया तो इन्होने बोर्ड के सदस्यों और बैंक के वरीय पदाधिकारियों के खिलाफ अनर्गल शिकायत मीडिया में देना शुरू किया ताकि वरीय पदाधिकारी भयाक्रांत होकर उन्हें निदेशक मंडल में मनोनीत कर ले. वर्तमान में बैंक के ग्राहक एवं को-ऑपरेटिव सोसाइटी तथा अन्य बड़े जमाकर्ता बैंक की शाखा में आकर बैंक के डूबने संबंधित आशंकाएं जता रहे हैं, नि:संदेह इससे बैंक की साख प्रभावित हो रही है. इस परिप्रेक्ष्य में झारखण्ड राज्य सरकारी बैंक कर्मचारी संघ ने मांग की है कि विजय कुमार सिंह तथा विभिन्न एकपक्षीय खबर छपने वाले अखबार-उदितवाणी, सन्मार्ग, न्यू इस्पात मेल एंव ऑनलाइन समाचार शार्प-भारत के खिलाफ मान-हानि का मुकदमा दर्ज कराया जाए, जमशेदपुर में सभी सहकारी समितियों एवं बड़े निवेशकों की बैठक कराकर बैंक की वस्तुस्थिति स्पष्ट किया जाए, मीडिया में छपी खबरों का खंडन प्रकाशित कराया जाए एवं कानूनी कार्रवाई की जाए. उपरोक्त तीन सूत्री मांगों पर शीध्र कार्रवाई की जाए अन्यथा बाध्य होकर यूनियन आंदोलन करेगी. दूसरी ओर, झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि झारखंड सहकारी बैंक पहला बैंक है, जिसमें सात जिला सहकारी बैंक को मिलाकर एक राज्यस्तरीय सहकारी बैंक बनाया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक के स्वीकृति और निबंधक, सहयोग समितियां, झारखंड, रांची के अधिसूचना के पश्चात दिनांक 1 अप्रैल 2017 से यह बैंक राज्यस्तरीय सहकारी बैंक के रुप में कार्य करना प्रारंभ किया. राज्य सरकार के अधीनस्थ यह बैंक पूरे राज्य में कार्यरत है, इसके अंतर्गत तीन क्षेत्रीय कार्यालय यथा हजारीबाग, चाईबासा और दुमका के अधीन कुल 105 शाखाएं कार्यरत है, जिसके तहत 4383 लैंपस/पैक्स के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही है. यह बैंक पूर्ण रुप से सीबीएस सिस्टम के तहत कार्य कर रही है और सभी बैंकिंग सेवाएं यथा आरटीजीएस/एनइएफटी, एइपीएस, इसीएमएस, एमएमएस एटीएम रुपये डेबिट कार्ड, डीबीटी, पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाइ इत्यादि की सुविधा अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है. झारखंड राज्य सहकारी बैंक अपने तीन हजार बैंकिंग मित्रों के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं आपके दरवाजे पर उपलब्ध करा रही है. बैंक में कुल 31 एटीएम कार्यरत है और राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी एटीएम का विस्तार किया जा रहा है. झारखंड राज्य सहकारी बैंक डीबीटी व पीओएसके माध्यम से छात्रवृति, वृद्धा पेंशन इत्यादि सीधे खाताधारकों के खाता में हस्तांतरित किया जा रहा है. संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी खाताधारकों को वे ल ोग सूचित करना चाहते है कि सभी खाताधारकों का बैंक में जमा राशि शत-प्रतिशत सुरक्षित है और यह ठोस आधार के साथ कह रहे हैं, जो कि विभिन्न मापदंडो से साबित होता है. 31 मार्च 2019 के आंकड़ों के अनुसार बैंक की कुल जमा राशि 1759.23 करोड़ रुपये है, जिसमें से कुल 80 फीसदी राशि सरकारी प्रतिभूतियों में निवेशित है, जिससे बैंक बड़ी मात्रा में सूद की राशि अर्जित करती है. 31 मार्च 2019 को बैंक का सीआरएआर 9.26 अंकित किया गया है, जो कि आरबीआइ के मानक के 9 फीसदी से ज्यादा है. वित्तीय वर्ष 2018-2019 के आंकड़ों के अनुसार बैंक की कुल पुंजी 5680.49 लाख है. वित्तीय वर्ष 2017-2018 में 0.4672 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2018-2019 में लगभग 15 करोड़ रुपये का परिचालन मुनाफा अर्जित किया गया है. नाबार्डके द्वारा प्रति वर्ष अंकेक्षण किया जाता है, जिसमें नाबार्ड ने को-ऑपरेटिव बैंक में जमा राशि को सुरक्षित बताया है. बैंक की पूरे राज्य में कुल 44 स्थानों पर चल-अचल संपत्तियां है. इसके अलावा बैंक के पास कुल 54 करोड़ की अचल संपत्तियों भी है, जिससे यह साबित होता है कि बैंक का आधार काफी सुदृढ़ है. इन सबके इतर यह भी इन लोगों ने ब ताया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा व्यक्तगित स्वार्थ को साधने के लिए बैंक की छवि को धूमिल करने की कोशिश समाचार पत्रों के माध्यम से किया जा रहा है, जो कि बिलकुल तथ्यात्मक नहीं है और उनको कानूनी नोटिस भी बैंक द्वारा जारी किया गया है.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त
खबर

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

October 23, 2026
West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच
खबर

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

October 23, 2026
Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच
खबर

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

October 23, 2026
Next Post

Maharasta-Hariyana के चुनाव परिणामों से सबक लेने की जरूरत : सरयू राय

tata motors-टाटा मोटर्स कर्मियों को मिला फिटमेंट स्लिप, जोड़ घटाव में लगे कर्मचारी, 7000 रुपये तक की औसत बढ़ोत्तरी

tata steel long product-टाटा स्टील-उषा मार्टिन के नये एमडी होंगे आशीष अनुपम, बोर्ड ने दी मंजूरी, लांग प्रोडक्ट की बिक्री में सुधार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

Jharkhand weather update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश के संकेत, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News