
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सामाजिक संस्था वाली टाटा स्टील रुरल डेवलपमेंट सोसाइटी की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील रुरल डेवलपमेंट वर्कर्स यूनियन (टीएसआरडीएस वर्कर्स यूनियन) का चुनाव गुरुवार को आयोजित हुआ. इस यूनियन के चुनाव में सर्वसम्मति से राकेश्वर पांडेय को पहले को-ऑप्सन कराया गया और फिर उनको लगातार दसवीं बार अध्यक्ष घोषित किया गया. इस चुनाव को झारखंड इंटक के संयुक्त महामंत्री बिनोद कुमार राय, टीआरएफ यूनियन के महामंत्री एमएच हीरामानेक, टिनप्लेट यूनियन के अध्यक्ष परविंदर सिंह, टीआरएफ यूनियन के नवीन कुमार और टिनप्लेट यूनियन के भुपेंद्र की पूरी चुनाव कराने वाली पूरी टीम ने इस चुनाव को संपन्न कराया. इस चुनाव में अध्यक्ष के तौर पर राकेश्वर पांडेय को चुन लिया गया जबकि डिप्टी प्रेसिडेंट के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री बीके डिंडा को जगह दी गयी. इसके अलावा उपाध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विजय खां को जगह दी गयी. उपाध्यक्ष के पद पर ददन सिंह, गौतम कुमार जाना को नियुक्त किया गया. इसके अलावा महासचिव शंकर राव, सहायक सचिव अजय कुमार सिंह, रामकृष्णा, कोषाध्यक्ष के तौर पर सुधाकर महतो को बनाया गया. अध्यक्ष के सलाहकार के तौर पर गोपाल बेहरा और परेश चंद्र मोहंती को नियुक्त किया गया. कमेटी मेंबर के तौर पर ललिता बेज, रजनी करुआ और नंदलाल सिंह को चुना गया.





