
Bahragoda : बहरागोड़ा पार्टी कार्यालय और मानुषमुरिया में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और चुनाव पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की विकास योजनाओं को लेकर लोगों तक पहुंचे और पार्टी के नीति-सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ें. बैठक में मंडल अध्यक्ष बाप्टू साव, मंडल उपाध्यक्ष कुमार गौरव पुष्टि, मंडल महामंत्री राजकुमार कर, श्रीवत्स घोष, श्रीकांत सीट, कौशिक माइती, दीपू साव, हेमकांत भूइयां, कुणाल सीट, नसीम अख्तर, श्याम दे, मानुषमुरिया में कमल कांत सिंह, चिन्मय नायक, कुबेर घाटवारी, तरुण दास,देवाशीष गिरि, पिंटू चंद समेत अन्य उपस्थित थे.



