
जमशेदपुर : टाटा स्टील के विभिन्न विभाग के कर्मचारियो की बैठक बारीडीह एवं कदमा दो स्थानों में हुई. इसमें रविवार को होने वाले टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव को लेकर चर्चा की गई. तमाम कर्मचारियों का एक मत से मानना था कि पहली बार चुनाव के दौरान इतनी बड़ी संख्या में प्रस्तावक और अनुमोदक को डरा धमका कर कमिटी मेम्बर के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया जा रहा है. तमाम लोगों ने एकमत से प्रस्ताव पारित कर कहा कि अरविंद पांडेय और उनकी टीम ही यूनियन को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीका से चला सकते हैं. अरविंद पांडेय ही एक ऐसे पदाधिकारी है जो 24 घंटा यूनियन ऑफिस या अपने घर में उपलब्ध रहते हैं और हम तमाम विभाग से वैसे कमेटी मेंबरों को जीता कर भेजेंगे जो गुटबाजी से उपर उठकर कार्य करे. आज घोषणा पत्र के माध्यम से ही हमें पता चल गया कि अरविंद पांडेय के नेतृत्व में ही भविष्य का यूनियन का निर्माण हो सकता है. अभी तक टुन्नू चौधरी ग्रुप की ओर से अभी तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया. यह प्रतीत करता है कि उन लोगों को सिर्फ अपनी गद्दी से मतलब है. कर्मचारी के भविष्य के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं. उस पर किसी तरह का कोई बात नहीं हो रहा है. सिर्फ निर्विरोध कमेटी मेंबरों को डरा धमका कर अपने साथ फोटो खिंचवाने का काम किया जा रहा है. मीटिंग के दौरान लक्ष्मण कुमार, अब्दुल रज्जाक, दिनेश कुमार, गोपाल यादव, राजेश वर्मा, शशिकांत, अमित मंडल, रविंद्र कुमार, राहुल पांडे, अभिषेक दुबे, सौम्या दत्ता, प्रकाश राव, सुनील प्रकाश, अमित पासवान, तारक मिश्रा, रंजन पांडे ,सुनील सिंह, राजेश सिंह समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे.













