
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में नया मोड़ गुरुवार को तब आया जब यूनियन के सहायक सचिव आरके सिंह ने ऐलान कर दिया कि वे महामंत्री पद के लिए चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दे कि अरविंद पांडेय गुट से अरुण सिंह के करीबी आरके सिंह ने महामंत्री सतीश सिंह के खिलाफ ताल ठोक दिया है जिससे मुकाबला रोचक हो चुका है. 1986 बैच के ट्रेड अपरेंटिस से टाटा स्टील में एंट्री करने वाले आरके सिंह दो बार सहायक सचिव रह चुके है. इलेक्ट्रिकल विभाग से कई बार कमेटी मेंबर भी 1997 से ही रहे है. अपने जानकारी के स्तर और यूनियन में पकड़ होने के कारण वे जाने जाते है.













