
जमशेदपुर : जमशेदपुर में होम गार्ड जवानों ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमे उन्होंने जिला प्रशासन के तरफ से टीम की नियुक्ति कर निष्पक्ष चुनाव करवाये जाने की मांग की है. इनके अनुसार अब तक होम गार्ड जवानों की अगुवाई विभिन्न संघ तथा यूनियन के माध्यम से किया जाता रहा है , लेकिन होम गार्ड जवानों की समस्याओं का समाधान आज तक नही निकल पाया है, जवानों का शोषण चरम पर है और एक यूनियन नही होने के कारण दिन-प्रतिदिन ये समस्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में प्रशासनिक देख-रेख में टीम का गठन कर अगर चुनाव करवाया जाए तो इसका समाधान निकल सकता है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






