
जमशेदपुर : टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी एक फरवरी से रिटायर हो रहे है. शनिवार को उनका आखिरी कार्य दिवस था. वैसे शनिवार को छुट्टी थी, लेकिन इसके बावजूद श्री त्रिपाठी ने लंबे समय तक काम किया और कंपनी में कई नयी एचआरएम की नीतियों को लागू कराया, जिससे कंपनी नित्य ऊंचाईयों की ओर पहुंची. सुरेश दत्त त्रिपाठी खास तौर पर जेंडर इक्वैलिटी (लैंगिक समानता) के लिए उठाये गये कदम के लिए जाने जायेंगे. उनकी जगह वीपी एचआरएम के तौर पर अतरई सान्याल ने कामकाज संभाल लिया है. इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है. दूसरी ओर, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद भी एक फरवरी को रिटायर हो जायेंगे. ऐसे में उनका भी आखिरी दिन ही था. वैसे वे खुद बोकारो में थे. रविवार तक वे यूनियन अध्यक्ष के तौर पर कामकाज करेंगे. सोमवार से वे रिटायर होंगे. खुद आर रवि प्रसाद पहले ही यूनियन चुनाव से अपने आपको दूरी बना दिये है.





