
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदला. शहर के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश के बाद दिन भर आसमान पर बादलों का डेरा रहा. पछुआ हवाओं के कारण ठंड में काफी इजाफा हुआ. दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट देखी गई. वहीं शनिवार अहले सुबह पूरा शहर धुंध और कोहरे से की चादरों से लिपटा नजर आया. (नीचे भी पढ़ें)
शहर की सड़कों पर विजिबिलिटी ऐसी थी कि सुबह सात बजे भी पांच फीट की दूरी पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था. वैसे मौसम का लुत्फ उठाने वाले इस मौसम में भी इंजॉय करते नजर आए. लंबे अरसे के बाद जमशेदपुर में कोहरा का ऐसा नजारा देखने को मिला. अमूमन ऐसा नजारा पहाड़ों की तराई वाले स्थानों पर देखने को मिलता है. हालांकि अगले कुछ दिनों तक शहर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है.





