• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
40 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर डीसी, एसएसपी व पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, लिया राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Jamshedpur : महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर डीसी, एसएसपी व पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, लिया राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलने का संकल्प
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि है। पूरा देश आज बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इधर जमशेदपुर स्थित जिला मुख्यालय में पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के वीर शहीदों की याद में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

जिला समाहरणालय में उपायुक्त सूरज कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों तथा जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन समेत तमाम आला अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियीं ने दो मिनट का मौन धारण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। वरीय आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर पुलिस जवान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए सशक्त और उन्नत भारत बनाने का प्रण लेते हैं। (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। उन्होने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वंतत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले तथा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को आज कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है । उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता तभी होगी जब हम सभी उनके बताये मार्गों पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वह्न करेंगे । उपायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए कहा कि बापू का कहना था कि देश तभी स्वावलंबी होगा जब हमारे गांव स्वावलंबी होंगे । बापू कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, आत्मनिर्भर भारत के लिए गांवों का विकास जरूरी है । इस दिशा में भारत सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन देश के समग्र विकास हेतु कृतसंकल्पित है । उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड, पंचायत एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपयुक्त लोगों को दिलाने का प्रयास करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि हम सभी देशवासी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति ऋणि हैं कि आज उनके बलिदान एवं दूरदृष्टि से आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं । (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार ने कहा कि किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि कृषि ऋण माफी की शुरूआत हो गई है तथा माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के निदेशानुसार इसे मिशन मोड पर क्रियान्वित करना है । जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की कम होती संख्या पर उपायुक्त ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अथक मेहनत का परिणाम है कि आज पूर्वी सिंहभूम जिला में कोरोना संक्रमण के काफी कम मामले सामने आ रहे हैं, वहीं 5 प्रखंडों में फिलहाल एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमण के मामले नहीं हैं । उन्होने कहा कि हमें यहीं नहीं रूकना है, पिछले एक साल से जिस प्रकार पूरा जिला प्रशासन कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है, जिला को कोरोना मुक्त घोषित होने तक उसी तत्परता एवं सजगता से कार्य करते रहना है । उन्होने बताया कि कई देशों में कोरोना संक्रमण का दूसरा वेव आया जो काफी घातक सिद्ध हुआ है, हमें ऐसी कोई गलती नहीं करनी है तथा कोरोना संक्रमण से संपूर्ण मुक्ति तक अपने दायित्वों को उसी जीवटता एवं कर्मठता से निभाते रहना है ताकि हमारा जिला, राज्य एवं राष्ट्र इस वैश्विक महामारी के प्रकोप से जल्द से जल्द बाहर निकल सके। (नीचे भी पढ़ें)

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन ने शहीद दिवस के मौके पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बताये आदर्शों को आत्मसात करते हुए उस मार्ग पर चलकर देश के विकास में अपना सर्वस्व योगदान दें। इस अवसर पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी संबंधित कार्यालय प्रधान एवं कर्मियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद
खबर

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद

June 15, 2026
Jamshedpur pm awas yojna : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया, पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

west-singhbhum ckp awareness campaign-90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चैनपुर पंचायत में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
खबर

west-singhbhum ckp awareness campaign-90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चैनपुर पंचायत में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

June 15, 2026
Next Post

Jamshedpur-weather : धूप से पहले कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, ठंड बढ़ने की संभावना-Video

Jamshedpur : पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : हथियार के साथ पकड़ा गया युवक दोषी करार, गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : हथियार के साथ पकड़ा गया युवक दोषी करार, गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद

Jamshedpur pm awas yojna : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया, पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

west-singhbhum ckp awareness campaign-90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चैनपुर पंचायत में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Jamshedpur jdu : जनसमस्याओं, ट्रैफिक कुप्रबंधन एवं प्रशासनिक लापरवाही पर जदयू ने जताई चिंता, समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur train late issue : लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, रेल यात्री संघर्ष समिति ने जतायी चिंता, फिर से होगा आंदोलन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action – चाकुलिया में बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार, दो भागने में सफल, छह बकरियां बरामद

Jamshedpur pm awas yojna : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने लाभार्थियों के धैर्य की तारीफ की, नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया, पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

west-singhbhum ckp awareness campaign-90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चैनपुर पंचायत में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Jamshedpur jdu : जनसमस्याओं, ट्रैफिक कुप्रबंधन एवं प्रशासनिक लापरवाही पर जदयू ने जताई चिंता, समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur train late issue : लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, रेल यात्री संघर्ष समिति ने जतायी चिंता, फिर से होगा आंदोलन

Jamshedpur administration : जमशेदपुर के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा – नशे से दूरी ही सुरक्षित और स्वस्थ समाज के लिए जरूरी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News