
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ज्वाइंट एक्शन कमेटी इंटक के द्वारा संचालित यूनियनों की एक सभा गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में हुई। बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशन के आह्वान पर 21 फरवरी सुबह 10:00 बजे से 22 फरवरी दोपहर 3:00 बजे तक साकची चौक, जमशेदपुर में प्रस्तावित 29 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल और धरना को सफल बनाने पर विचार किया गया। इस सभा में केंद्र सरकार के द्वारा बनाये गए श्रम कानून को रद्द करने की मांग करते हुए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के द्वारा केंद्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मंच की जो मांगे हैं उसकी चर्चा की गई। मंच की मांगों में चार श्रम संहिताओं को रद्द करना, तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना, बिजली संशोधन बिल 2020 को वापस लेना, गरीब परिवारों को आर्थिक और भोजन संहिता सुनिश्चित करना, सार्वजनिक क्षेत्र के निजी करण को तत्काल रोकना और बजट प्रस्ताव को वापस लेना शामिल है। सभा में इन मांगों पर सभी यूनियन ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने एवं एकजुट होकर संघर्ष करने करने की योजना बनाई है। सभा में विनोद राय, संजीव श्रीवास्तव, महेंद्र मिश्रा, परविंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, एचडी कादरी, बीरबल सिंह, नरेश चौधरी, एच एच हीरा मानिक ,रास बिहारी राय, दिनेश उपाध्याय , पंकज सिंह, अमित सरकार, श्रीकांत सिंह, महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह ,सुदामा तिवारी, मुन्ना खान, गौतम डे ,रमेश राव पी एन सिंह, एन के ओझा दलजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।




