
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई तार कंपनी (दी इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिमिटेड-आइएसडब्ल्यूपी) में बनाये गये नये ग्रैफिन पाउडर प्लांट (ब्रांड नाम ग्राफिटी) को टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समर्पित किया. इस मौके पर उनके साथ टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, तार कंपनी के एमडी नीरजकांत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. ग्रैफिन पाउडर प्लांट में बनने वाले पाउडर के इस्तेमाल के टाटा स्टील के उत्पाद रॉड, स्टील, लोहे में जंग नहीं लगेगा. तार कंपनी के भीतर में ही करीब 1000 वर्ग फीट जमीन प र इस नये प्लांट को स्थापित किया गया है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

कंपनी में तैयार नये पाउडर के इस्तेमाल से स्टील व लोहे के उत्पादों पर एक कोटिंग चढ़ जायेगी, जिससे जंग नहीं लगेगी और इससे स्टील को मजबूती मिलेगी. तार कंपनी में इसको तैयार किया जायेगा, जिसको टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जायेगा. इस पाउडर का इस्तेमाल अलमारी, फ्रीज, टीवी, कंप्यूटर में किया जा सकता है. तार कंपनी को भारत सरकार से इस पाउडर को तैयार करने और प्लांट लगाने के लिए लाइसेंस मिला है. इस प्लांट में करीब 100 टन का उत्पादन होने लगेगा. इसके बाद कंपनी का टर्नओवर बढ़ता जायेगा, जिसमें 50 कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है. इसका उदघाटन के दौरान रतन टाटा ने अपने भाषण में कहा कि यह बढ़िया कदम उठाया गया है और इस तरह के कदम से उत्पादों को ज्यादा दिनों तक बचाया जा सकेगा और इसको और ज्यादा विकसित किये जाने की जरूरत है. इस दौरान तार कंपनी के एमडी से कई सारी जानकारी भी रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन ने हासिल किया.






